News1India

KRK को मिली जान से मारने की धमकी, कहा इस अभिनेता से मुझे जान का खतरा !

नई दिल्ली: अक्सर विवादों में पड़े रहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। केआरके अपने ट्वीट्स और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले राशिद खान को कई बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में अनाप-शनाप कहते हुए देखा गया है लेकिन इस बार मामला कुछ और है।

सोशल मीडिया पर KRK ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, तुम सभी सुपरस्टार के नाम से जाने जाते हो हर फिल्म के 125 करोड़ रुपये चार्ज करते हो और फिल्म की आलोचना से भी डर जाते हो। “इसलिए तुम मुझे मारना चाहते हो जिससे अपनी घटिया फिल्म को सुपरहिट बना सको।” इसलिए मेरे लिए तुम सुपरस्टार नहीं हो। तुम भिखारी हो। ‘ऐसी जिंदगी के लिए आ थू।’

आपको बता दें KRK ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा है कि कोई उन्हें जान से मारना चाहता है! इतना ही नहीं उन्होंने एक दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, अगर मुझे धमकाया जा रहा है तो फिर सुशांत सिंह (Sushant Singh) को भी धमकाया गया होगा! अगर मुझे मारने की कोशिश की जा रही है तो फिर शायद सुशांत सिंह को भी मारा गया होगा!

KRK ने ट्वीट को जारी रखते हुए आगे लिखा, मेरे वकील FIR रद्द करने के लिए पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। ये सब पूरा हो जाने के बाद मैं पूरी दुनिया को ये बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाउंगा कि मेरी सुपारी किसने दी और किसने मुझे जेल में मारने की कोशिश की। एक राजनेता + एक अभिनेता + एक पुलिस अधिकारी ने साजिश रची।

उन्होंने इस बारे में कुछ साफ-साफ नहीं बताया है लेकिन अपने ट्वीट के जरिए इस बात की ओर इशारा जरुर किया है कि वह जल्द ही इस राज से पर्दा उठाएंगे।

Exit mobile version