कुमार विश्वास का तैमूर पर भड़काऊ बयान, बोले – ‘जिसने मां-बहनों का रेप किया, उसे…’

कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर विवादित टिप्पणी करने के बाद अब सैफ अली खान और करीना कपूर खान को भी अपनी आलोचना का शिकार बनाया है। उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Kumar Vishwas On Taimur

Kumar Vishwas On Taimur : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के नाम को लेकर पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा है। तैमूर नाम, जो इतिहास के एक क्रूर शासक से जुड़ा हुआ है, रखने के कारण सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। लोगों ने इस निर्णय पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई। अब कुमार विश्वास ने भी इस मामले पर अपने बयान से सैफ और करीना को निशाने पर लिया है, जिससे सेफ-करीना दोबारा से सवालों के घेरे में आकर खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर भी एक विवादित टिप्पणी की थी, और अब इस बार उन्होंने बॉलीवुड कपल के बेटे के नाम को लेकर भी हमला बोला है।

कुमार ने सैफ-करीना पर कसा तंज

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2016 में अपने बेटे का नाम तैमूर रखा, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। हाल ही में एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने इस मुद्दे को उठाया और सैफ-करीना पर तंज कसा। मुरादाबाद में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों के नाम चुनते वक्त सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उनके नाम का समाज पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बढ़ी सर्दी की मार

उन्होंने कहा, “मायानगर में बैठे लोगों को यह समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब यह नहीं चलेगा कि आप हमारी लोकप्रियता का फायदा उठाकर टिकट बेचवाएं, और फिर अपने बच्चे का नाम किसी बाहरी आक्रमणकारी के नाम पर रखें। यह नहीं चलेगा।”

“आपको उसी बलात्कारी का नाम मिला”

कुमार विश्वास ने अपनी टिप्पणी में आगे कहा, “इतने अच्छे नाम थे, आप कोई भी चुन सकते थे। आप रिज़वान, उस्मान, या यूनुस जैसे नाम रखते, लेकिन आपको वही नाम मिला, जो उस असभ्य और लंगड़े आदमी का था, जिसने भारत आकर हमारी माताओं और बहनों के साथ बलात्कार किया। इस प्यारे बच्चे का नाम आप कुछ और नहीं रख सके? अब अगर आप उसे हीरो बनाएंगे तो हम उसे विलेन बनने का भी मौका नहीं देंगे। यह बात ध्यान में रखिए, भारत जाग चुका है। यह अब एक नया भारत है।”

Exit mobile version