नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का जीवन कई उतार चढ़ाव से भरा रहा है। आज 24 फरवरी को उनका जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर आज आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

पूजा भट्ट अब अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट एक्टर्स के साथ काम किया है। पूजा भट्ट को 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में माना जाता था। उनका पेशेवर जीवन चर्चाओं में था। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही।

शादी, अफेयर और पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ लिपलॉक ने पूजा को उस समय सुर्खियों में ला दिया था जब वह अपने करियर के पीक पर थी। उनका जीवन विवादों से भरा रहा है।

24 फरवरी साल 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के घर में पूजा भट्ट का जन्म हुआ था। उन्हें महज 17 साल की उम्र में पहली फिल्म मिल गई थी। पूजा की पहली फिल्म डैडी (Daddy) थी। इसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं (Dil Hai Ke Manta Nahin) सड़क (Sadak) सर (Sir) और चाहत (Chaahat) जैसी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था। हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन उनकी की गई कुछ फिल्में आज भी याद की जाती है।

पूजा भट्ट ने साल 2003 में फिल्म पाप ( Paap) का निर्देशन किया था। इसी बीच उनकी मनीष मखीजा (Manish Makhija) से नजदीकियां बढ़ने लगीं थीं। डेटिंग के कुछ ही दिनों में पूजा और मनीष ने शादी भी कर ली थी। हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला करते हुए तलाक ले लिया था।

इसके बाद पूजा भट्ट ने फिल्म जिस्म (Jism) को प्रोड्यूस किया था। इसी बीच वह अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) के करीब आ गई थीं लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया था। शराब के नशे में दोनों के बीच लगातार झगड़े और मारपीट भी होती थी। इतना ही नहीं पूजा ने रणवीर पर केस भी दर्ज करवा दिया था।

90 के दशक में जहां पूजा भट्ट का करियर सफल हो रहा था, वहीं एक मैगजीन के कवर पर महेश भट्ट व पूजा भट्ट की लिपलॉक किस करते हुए फोटो छपी थी। इसी बीच महेश भट्ट ने विवादित बयान दिया था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ इस वजह से पूजा भट्ट एक बड़े विवाद में फंस गई थीं। इसके बाद पूजा भट्ट ने कुछ और फिल्में भी की लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्मों में से दिलचस्पी खत्म होने लगी और उन्होंने पर्दे से धीरे-धीरे दूरी बना ली।