Site icon News1India

Lopamudra Raut के घर 1 करोड़ की चोरी! कैश-ज्वेलरी लेकर फरार हुआ आरोपी बिहार से गिरफ्तार,लाखों का माल हुआ बरामद

Lopamudra Raut House Theft: बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित उनके फ्लैट में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी हुई। आरोपी घर से कैश और सोने के गहनों के साथ कथित तौर पर सोने के बिस्किट भी लेकर फरार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोपामुद्रा की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद सांताक्रूज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर जांच शुरू की।

बिहार से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में 26 वर्षीय चंदन कमलेश मुखिया को बिहार से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 76 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस जांच में कथित तौर पर सामने आया कि आरोपी चोरी के पैसों से अपनी बहन के नाम पर जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

20 जून से 27 जुलाई के बीच हुई चोरी

बताया जा रहा है कि लोपामुद्रा राउत 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके फ्लैट को निशाना बनाया। घर से नकदी, सोने के आभूषण और सोने के बिस्किट चोरी किए जाने का दावा है।

पुलिस अब बरामद सामान के अलावा चोरी की बाकी संपत्ति और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Bigg Boss से मिली पहचान

लोपामुद्रा राउत मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विजेता रह चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिली। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आई थीं।

लोपामुद्रा कुछ वेब प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह एक्टिंग की बजाय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Exit mobile version