Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Mahabharat: कंस के किरदार की वजह से असल जिंदगी में गोगा कपूर को...

Mahabharat: कंस के किरदार की वजह से असल जिंदगी में गोगा कपूर को झेलनी पड़ी थी लोगों की नफरत

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्हें नाम से ज्यादा उनके निभाए गए किरदारों की वजह से पहचाना जाता है। गोगा कपूर का नाम भी ऐसे ही अभिनेताओं में शामिल है। गोगा का जन्म पाकिस्तान में 15 दिसंबर 1940 में हुआ था। उनका असली नाम रविंद्र कपूर था। तो आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ा दिलचस्प किस्सा।

फिल्मों के ऑफर मिलने लगे

गोगा ने फिल्मों में आने से पहले थिएटर में काफी काम किया था। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई अंग्रेजी नाटक किये थे। अपनी एक्टिंग से गोगा ने ऐसा प्रभाव डाला कि जल्द ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। साल 1971 में गोगा ने फिल्म ज्वाला से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वो एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए। फिर कयामत से कयामत तक में उनके किरदार को लोगो ने काफी पसंद किया। अब तक गोगा ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।

लोग उनसे सच में नफरत करने लगे

लेकिन सबसे वो मशहूर टीवी के सीरियल महाभारत से हुए। महाभारत में गोगा ने कंस का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार इतना हिट हुआ कि असल जीवन में भी लोग उन्हें कंस मानने लगे थे। इस शो की वजह से लोग उनसे सच में नफरत करने लगे। एक इंटरव्यू में इस बारे में गोगा ने बताया था कि वो जहां भी जाया करते थे, लोग उनसे पूछते थे कि उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया?

Exit mobile version