Site icon News1India

एक्ट्रेस और एंकर… फिर अचानक क्यों बनी साध्वी, सोच देख हैरान रह गए लोग, वायरल हो रहा ये VIDEO

Mahakumbh : महाकुंभ 2025 का आगाज हो 13 जनवरी से प्रयागराज में हो चुका है। इस आयोजन की भव्यता और श्रद्धा का उत्साह सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। साधु-संतों और कई अखाड़ों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में एक साध्वी हर्षा का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उनकी खूबसूरती और शांत स्वभाव ने लोगों का ध्यान खींचा है।

Mahakumbh की भव्य शुरुआत

13 जनवरी से 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलने वाले इस महापर्व में दुनियाभर से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। साधु-संतों और भक्तों की भीड़ के बीच कई रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं।

साध्वी हर्षा का वायरल वीडियो

हाल ही में वायरल एक वीडियो में साध्वी हर्षा से एक यूट्यूबर ने सवाल किया, “आप इतनी सुंदर हैं, तो साध्वी क्यों बनीं?” इस पर साध्वी ने बड़े सरल और सुंदर शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड से हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। साध्वी बनने का निर्णय उन्होंने सुकून की तलाश में लिया।

साध्वी का सफर और सोच

हर्षा ने बताया कि वह 30 साल की हैं और पिछले दो वर्षों से साध्वी जीवन जी रही हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि साध्वी बनने से पहले वह एक्ट्रेस और एंकर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, “मैंने जिंदगी में सबकुछ कर लिया—एक्टिंग, एंकरिंग, देश-विदेश की यात्राएं। लेकिन इन सबमें सुकून नहीं मिला। भक्ति ने मुझे भगवान की शरण में आने और भजन-कीर्तन में रमने के लिए प्रेरित किया।

इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने साध्वी की शांति और सुंदरता की तारीफ की, तो कुछ ने उनके मेकअप को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कीं। एक यूजर ने लिखा, “सब शांति की तलाश में हैं,” तो दूसरे ने कहा, “मेकअप अभी भी बरकरार है। 

Exit mobile version