Gurucharan Singh : क्या हो गया ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी को? 19 दिनों से भूखे-प्यासे रहने की वजह आई सामने

Gurucharan Singh : सोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि गुरुचरण सिंह की हालत गंभीर है। वह मानसिक शांति खो चुके हैं और उनकी मां की स्थिति भी बेहद खराब है...

Gurucharan Sing : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत बेहद खराब है, और वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को अपनी स्थिति की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए। वीडियो के बाद से फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अब उनकी करीबी दोस्त सोनी ने उनकी सेहत को लेकर अहम जानकारी दी है।

सोनी ने क्या बताया 

सोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि गुरुचरण सिंह की हालत गंभीर है। वह मानसिक शांति खो चुके हैं और उनकी मां की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि गुरुचरण पिछले 19 दिनों से खाना-पीना छोड़ चुके हैं, जिससे उनकी सेहत और बिगड़ गई है। इस बीच, परिवार के सदस्यों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं, जिससे सोनी की चिंता और बढ़ गई है।

गुरुचरण की तबीयत पहले भी बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। घर लौटने के कुछ दिनों बाद उनकी हालत फिर से खराब हुई और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनका इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।सोनी ने यह भी बताया कि गुरुचरण की वित्तीय (financial) स्थिति अच्छी नहीं है और वह काम की तलाश में हैं। उनके ऊपर कर्ज भी है, जिसे लेकर वह पहले ही सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं।

कुछ समय पहले, गुरुचरण ने अपने पिता की नाजुक हालत का वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके पिता को खून चढ़ाते हुए दिखाया गया था। उन्होंने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। अब कुछ ही दिनों बाद गुरुचरण खुद गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

Exit mobile version