Site icon News1India

राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, कैमरामैन गंभीर रूप से घायल!

Ram Charan Film

Ram Charan Film : साउथ सुपरस्टार राम चरण न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि उनके पास अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। इसी बैनर के तले बन रही उनकी आगामी फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया है। फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हादसा हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में हुआ, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि समुद्र से जुड़े दृश्यों को फिल्माने के लिए सेट पर एक विशाल पानी का टैंक लगाया गया था, जो अचानक फट गया। टैंक फटते ही सेट पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका पानी से भर गया। इस हादसे में एक सहायक कैमरामैन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ अन्य क्रू सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सेट पर उपकरणों को पहुंचा भारी नुकसान 

सेट और उपकरणों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पानी में भीगे हुए प्रॉप्स और उपकरणों को क्रू मेंबर बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे सेट पर पानी भर जाने से भारी नुकसान हुआ है और शूटिंग रुक गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शमशाबाद पुलिस को अभी तक इस हादसे के संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस बात की पुष्टि भी नहीं हो सकी है कि हादसे के समय अभिनेता निखिल सिद्धार्थ मौके पर मौजूद थे या नहीं।

यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 जून…

‘द इंडिया हाउस’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी भारत की आजादी के दौर पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्ण कर रहे हैं, जो इससे बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म राम चरण के नए प्रोडक्शन हाउस की पहली परियोजना है। फिलहाल, हादसे को लेकर फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version