नई दिल्ली: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्ते को लेकर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ये दोनों सेलेब्स काफी चर्चा में रहते हैं।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/Co4iN4XhMLs/?utm_source=ig_web_copy_link
इस साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) केएल राहुल (K.L. Rahul) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी के बाद अब ख़बर ये है कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शादी करने वाले हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया, लेकिन अब उनके फैंस सोच रहे हैं कि आगे क्या होगा। आपको बता दें कि अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू (Umair Sandhu) ने कहा है कि मलाइका और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस (Paris) में सगाई करेंगे। पेरिस में होने वाली उनकी सगाई पार्टी में गिने-चुने लोगों को ही न्योता दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे मार्च के महीने में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। पता हो कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी लेकिन लगातार झगड़ों के चलते साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।
आपको बता दें शादी की इन ख़बरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर किए गए पोस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, “आपकी मुस्कान और हंसी बेहद ही प्रभावी है।”