Site icon News1India

Malaika Arora: ‘मैं चाहे जो कर लूँ, मुझे हर हाल में ट्रोल किया जाता है’, अब मैं ट्रोलर्स को जवाब देने आ रही हूँ

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा हमेशा लाइमलाइट में रहती है. वो अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि अपनी निजी जिन्दगी की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। इस पर अब मलाइका ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, ‘चाहे मेरा ड्रेसिंग सेंस हो, मेरी उम्र हो, चलने का स्टाइल हो, मेरी लव लाइफ हो, या फिर मेरे पुराने रिश्ते हों, मुझे सभी चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है। मैं रोजाना की जिंदगी में चाहे जाे भी कर लूं, मुझे हर हाल में ट्रोल किया जाता है।’

मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता

और फिर जब मीडियाकर्मी ने मलाइका से पूछा कि आप इन ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं? तो मलाइका ने कहा, ‘मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता अब. ट्रोलिंग तो अब मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन मेरे करीबी इस ट्रोलिंग की वजह से निराश हो जाते हैं।

इतना ही मेरे लिए काफी है

एक सयम था जब मैं शुरुआत में ट्रोलिंग से काफी प्रभावित हो जाती थी। यहाँ तक अपनी काबिलियत पर शक करने लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब मुझे समझ आया कि मैं किसी इंसान की सोच को नहीं बदल सकती हूं। मेरे जो अपने लोग हैं, वो मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और इतना ही मेरे लिए काफी है।

‘मूविंग इन विद’ मलाइका शो लेकर आ रहीं

इससे आगे मलाइका कहती हैं कि ‘ मैं अब ट्रोल्स को जवाब देने के लिए ‘मूविंग इन विद मलाइका’ नाम का शो लेकर आ रहीं हूं। इस शो के माध्यम से मैं उन ट्रोल करने वाले नेटिजन्स को करारा जवाब देने वाली हूं।’ मलाइका का ये शो 5 दिसंबर से OTT पर App डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा।

Exit mobile version