News1India

मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया, मलाइका ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने हां कर दी’

मलाइका और अर्जुन पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है और अब खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को एक नया नाम भी देना चाहते हैं। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक-दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

जब मेरी शादी की बात आती है

पहले तो मलाइका ने कहा था कि जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं। इससे आगे मैं सिर्फ अर्जुन से जुड़ी हुई नहीं हूं बल्कि वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उसके प्यार में पड़ना बेहद जरूरी है। अर्जुन मुझसे मिलते हैं और वह मुझे समझते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं।

‘मैंने हां कर दी है’

मैं हर चीज के बारे में अर्जुन से बात कर सकती हूं।आप सोच रहे होंगे की हम अचानक दोनों की शादी की बात क्यों करने लगे हैं। क्योकि, मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट साझा की हैं। जिसमे उन्होंने लिखा हैं कि ‘ ‘मैंने हां कर दी है’। ये कैप्शन पढ़ते ही हर कोई अनुमान लगा रहा है कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर दी है।

क्या जल्द शादी करने वाले हैं दोनों?

और हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। इस वजह से मलाइका ने सबको हैरत में डाल दिया है. तो क्या लगता है आपको मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया? क्या जल्द शादी करने वाले हैं दोनों स्टार ?

Exit mobile version