Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की एक फेमस ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। मल्लिका कुछ टाइम के लिए फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद, वे लॉस एंजेलेस चली गई और सुर्खियों से दूर हो गईं। हालांकि, हाल ही में वे हॉलीवुड में भी दिखाई दीं थी। अब लंबे टाइम के बाद, उन्होंने विक्की और विद्या के साथ एक वीडियो में नजर आकर बॉलीवुड में वापसी की है। हाल हीमें, मल्लिका मुंबई में हैं और उन्होंने अपना 48वां जन्मदिन मनाया था, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन बताया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है।
पहली बार मुंबई में मनाया अपना बर्थडे
मल्लिका शेरावत ने मुंबई में अपना पहला जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस ने इस खास दिन की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें देखा गया की वे मल्टी कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में वे अपनी गाड़ी से उतरते हुए दिखाई देती हैं और फिर पपराज़ी के लिए मुस्कुराते हुए पोज देती हैं।
First Birthday celebration in Mumbai & it was the Best one yet 🩷 Thank you to the media for making it even more memorable 🎊🎉 pic.twitter.com/iHtRywhpvE
— Mallika Sherawat (@mallikasherawat) October 26, 2024
इसके बाद, मल्लिका ने केक काटा और पपराजी को भी केक खिलाया, साथ ही पर जी ने भी उन्हें केक खिलाने में हिस्सा लिया। इस मौके पर मल्लिका ने कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। अपने जन्मदिन के जश्न का वीडियो शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा, “मुंबई में यह पहला जन्मदिन था यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा बर्थ्डै था। इसे खास बनाने के लिए मीडिया का बहुत धन्यवाद!”