News1India

चौथी बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए मनोज बाजपेयी,जानें उनका रिएक्शन

Manoj Bajpayee

Entertainment News : इस बार 70वें राष्नट्ईरिय पुरस्कार समारोह 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित कर रही थीं। इस अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Manoj Bajpayee को अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड हासिल हुआ है। उनको यह अवॉर्ड अपनी फिल्म गुलमोहर के लिए मिला है, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

एक्टर ने किया सभी का शुक्रिया

70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Manoj Bajpayee को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार जीतने पर मनोज ने अपनी खुशी जाहिर की और फिल्म के निर्देशक और सह-कलाकारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब एक कोई छोटी फिल्म नेशनल फिल्म अवार्ड में जगह बनाती है, तो यह बहुत बड़ी है।

मनोज ने अपने निर्देशक को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें यह मौका दिया, और सभी सहयोगियों का भी आभार किया, जिन्होंने उनके काम को समर्थन दिया। उन्होंने खुद को भाग्यशाली महसूस किया।

कैसी है फिल्म की कहानी : मनोज

मनोज ने फिल्म ‘गुलमोहर’ की कहानी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने दर्शकों का भी शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। राहुल वी चित्तेला द्वारा निर्देशित यह फिल्म बत्रा परिवार के विभिन्न पीढ़ियों के सदस्यों की यात्रा पर बनी है, जो अपने 34 साल पुराने घर ‘गुलमोहर’ को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती, एक्टर ने याद किया अपने संघर्ष का सफ़र

यह कहानी उनके जीवन में आने वाले इस बदलाव के माध्यम से उन बंधनों की फिर से खोज के बारे में है, जो रहस्यों और असुरक्षाओं के साथ उन्हें एक परिवार के रूप में जोड़ती है।”

नेशनल फिल्म पुरस्कार

1998: फिल्म “सत्या” में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
2004.: फिल्म “पिंजर” के लिए उन्हें विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2020-21: फिल्म भोन्सले में उत्कृष्टता के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता।
2019: 9 अक्टूबर 2024 को फिल्म ‘गुलमोहर’ के लिए उन्हें विशेष उल्लेख पुरस्कार मिला।

 

Exit mobile version