Mika Singh: अपने शानदार सिंगिंग करियर के लिए मीका सिंह जाने जाते हैं, मीका सिंह ने एक बार फिल्म प्रोड्यूस करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका अनुभव इतना खराब रहा कि उन्होंने फिर कभी फिल्म बनाने का नाम नहीं लिया। उन्होंने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म डेंजरस बनाई थी, जिसे अब वह एक बुरे सपने के रूप में याद करते हैं।
बजट से व्यवहार तक परेशानी
मीका ने कड़क पॉडकास्ट में बताया कि डेंजरस का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे थे। फिल्म का बजट सीमित था, और मीका ने करण सिंह ग्रोवर के साथ एक नई एक्ट्रेस को कास्ट करने का फैसला किया था। लेकिन बिपाशा बसु ने फिल्म में काम करने की इच्छा जताई, और उन्हें उसी बजट में शामिल करना पड़ा।
फिल्म की शूटिंग के लिए मीका 50 लोगों की टीम के साथ एक महीने के लिए लंदन गए थे। लेकिन स्टार कपल के ड्रामे की वजह से शूटिंग दो महीने तक खिंच गई। मीका ने बताया कि चूंकि बिपाशा और करण शादीशुदा थे, उनके लिए एक ही कमरा बुक किया गया था। लेकिन दोनों ने अलग-अलग कमरे की मांग की।
इसके बाद उन्होंने होटल बदलने की भी डिमांड की, जिसे मीका ने पूरा किया। सबसे बड़ी परेशानी तब आई जब शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण ने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किसिंग सीन करने से इनकार कर दिया, जबकि दोनों असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं।
Salman Khan: अंबानी फैमिली के इवेंट में सलमान खान ने की शिरकत, एक्टर ने श्लोका मेहता को लगाया गले
डबिंग के दौरान भी बढ़ी मुश्किलें
Mika Singh ने कहा कि डबिंग के वक्त करण सिंह ग्रोवर ने भी काफी परेशान किया। इन तमाम मुश्किलों ने मीका को इतना निराश किया कि उन्होंने दोबारा फिल्म प्रोड्यूस करने का इरादा ही छोड़ दिया। इस अनुभव के बाद मीका सिंह ने खुद को सिर्फ म्यूजिक तक सीमित रखने का फैसला किया और फिल्म प्रोडक्शन से तौबा कर ली।