Saturday, March 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Wedding Controversy:महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, क्या है पिता के आरोप

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा की फरमान खान से शादी के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। पिता ने धोखे का आरोप लगाया, जबकि पति का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 14, 2026
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Monalisa and Farman Khan wedding row: महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक मशहूर हुईं मोनी बोंसले, जिन्हें लोग मोनालिसा के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी शादी।

मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम में फरमान खान से शादी कर ली। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इस जोड़े को बधाई दी, तो कुछ ने इस शादी को लेकर सवाल भी उठाए।

RELATED NEWS

No Content Available

फरमान खान का पुराना वीडियो वायरल

इसी बीच, फरमान खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन्होंने पिछले साल 4 नवंबर 2025 को बनाया था। वीडियो में फरमान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो प्यार में धोखा मिलने के बाद मानसिक रूप से टूट जाता है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, “अगर तुम मुझे इस हालत में नहीं देखना चाहतीं, तो कृपया मुझे धोखा मत देना।” इस रील को लोगों ने काफी पसंद किया था और कमेंट्स में उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो पर खुद मोनालिसा ने भी कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, “अलग तरह की एक्टिंग।”

फरमान के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी है।

शूटिंग के दौरान हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अपनी टीम के साथ केरल के पूवर इलाके में थीं। इसी दौरान उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए मोनालिसा के पिता तैयार नहीं थे। आरोप है कि वे अपनी बेटी को वापस घर ले जाना चाहते थे।

मोनालिसा ने इस मामले में थंपनूर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
बाद में पुलिस ने दखल दिया और दोनों की शादी करवा दी। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी मदद की।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

शादी के बाद अब मोनालिसा के पिता सामने आए हैं और उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह शादी धोखे से करवाई गई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस दिन शादी हुई, उसी दिन सुबह बाप-बेटी का वापस लौटने का टिकट था। लेकिन अचानक कुछ लोगों ने उनकी बेटी को उनसे अलग कर दिया। पिता के अनुसार, उन्होंने बहुत विनती की कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने दिया जाए, लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। यहां तक कि उनका सामान भी वहीं रह गया और उन्हें घर से पैसे मंगवाकर वापस लौटना पड़ा।

पति के दावों पर उठे सवाल

दूसरी तरफ, फरमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोनालिसा के पिता को शादी की पूरी जानकारी थी और वे उसी समय मौजूद भी थे।
हालांकि, पिता ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्हें शादी के बारे में तब पता चला, जब वे घर वापस आ चुके थे और शादी का वीडियो सामने आया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है या उसे किसी तरह मजबूर किया गया है।

फिल्म निर्देशक ने भी उठाए सवाल

मोनालिसा को फिल्मों में लाने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया में लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने इस शादी को लेकर कई सवाल उठाए हैं और इसे ‘लव जिहाद’ तक बता दिया है।

इसके अलावा, जिस मंदिर में यह शादी हुई, वहां कुछ राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और खबरों में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: Monalisa wedding controversySocial media viral news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist