Site icon News1India

Monalisa को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर पर प्रोड्यूसर का हमला, बोले- गलत इंसान को सौंप दी बेटी!

Monalisa : सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा आज किसी बड़े सितारे से कम नहीं हैं। महाकुंभ में माला बेचते हुए नजर आने के बाद उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए और उनकी खूबसूरती और कजरारी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया। अब वह एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला है।बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को ‘The Diary of Manipur’ नामक फिल्म के लिए साइन किया था। यह खबर काफी चर्चा में रही। साथ ही, मोनालिसा के ट्रेनिंग से जुड़े वीडियो और उनके कई इवेंट्स में शामिल होने के क्लिप्स भी वायरल हो रहे हैं।

डायरेक्टर पर बड़ा आरोप 

हालांकि, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टॉप सीक्रेट को दिए गए इंटरव्यू में जितेंद्र ने दावा किया कि सनोज ने मोनालिसा और उनके परिवार का फायदा उठाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनका सनोज के साथ काम करने का अनुभव बेहद खराब रहा है। दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन जितेंद्र ने सनोज को धोखेबाज करार दिया।

जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज की शराब की लत उनके काम को प्रभावित करती है और वह किसी भी फिल्म को बनाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुझे मोनालिसा और उनके परिवार के लिए बुरा लग रहा है। वे बहुत सीधे-सादे लोग हैं, लेकिन सनोज मिश्रा जैसे लोग उनके संपर्क में आ गए। बिना किसी बैकग्राउंड चेक के उन्होंने अपनी बेटी को उनके हवाले कर दिया।

इसके अलावा, जितेंद्र ने यह भी दावा किया कि कोई भी प्रोड्यूसर सनोज मिश्रा की फिल्म को फंड नहीं करेगा, क्योंकि उनके पास फिल्म बनाने के लिए आवश्यक संसाधन नहीं हैं।

इस बीच, खबरें हैं कि मोनालिसा को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए 21 लाख रुपये फीस दी जाएगी, जिसमें से 1 लाख रुपये उन्हें एडवांस मिल चुके हैं। फिल्म में वह रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका निभाएंगी। साथ ही, इस फिल्म में अनुपम खेर के भी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

Exit mobile version