News1India

Most Search Celebs 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेसस को पछाड़ कर उर्फी बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी, BTS के V हैं पहले नंबर पर

भई उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता। उर्फी हमेशा ही अपने ‘अतरंगी’ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज के टाइम में ऐसा कोई युवा नहीं जो उर्फी जावेद को नहीं जानता होगा। उर्फी जावेद जैसा कोई नहीं है। कपड़ो और लुक्स के मामले में उन्हें तो कभी कोई टक्कर दे ही नहीं सकता। उर्फी अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर हमेशा से सुर्खियों में होती हैं। अभिनेत्री आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं है. उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगा ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

सर्वाधिक खोजे गए लोगों की सूची में 57वें नंबर पर

अक्सर सोशल मीडिया पर उर्फी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। यूजर्स कभी उनके कपड़ों की तारीफ करते हैं तो कभी ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। उर्फी हमेशा अपनी धुन में ही रहती हैं। उन्हें ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन आपको पता हैं कि उर्फी के अतरंगी अंदाज ने ही उन्हें सर्वाधिक खोजे गए एशियाई लोगों की सूची में 57वें नंबर पर जगह दें दी है।

बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही उर्फी

हाल ही में इस साल सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले एशियाई सेलेब्स की सूची जारी हो गयी है। और इस सूची में उर्फी ने जगह बनाई है। उर्फी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसी कई बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही हैं। ये पहली बार नहीं है कि उर्फी ने ये मुकाम हासिल किया है, क्योंकि उर्फी पहले भी दो बार एशिया में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सेलेब्स में जगह बना चुकी हैं।

पहले स्थान में BTS के v

बता दें कि जब गूगल ‘मोस्ट सर्चेड एशियन वर्ल्डवाइड 2022’ सूची जारी हुई तो इस लिस्ट में पहले स्थान में BTS के v उर्फ किम तेह्युंग ने जगह बनाई हैं। वहीं, इस टीम के दूसरे सदस्य जुंगकुक ने इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। भारत से अभिनेत्री कटरीना कैफ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कटरीना ने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया। आलिया भट्ट की बात करे तो वो पांचवें पर है लेकिन दीपिका पादुकोण इस साल टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाईं।

Exit mobile version