Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Akanksha Dubey को न्याय दिलाने के लिए मां Madhu Dubey ने सीएम Yogi Adityanath से लगाई गुहार

Akanksha Dubey को न्याय दिलाने के लिए मां Madhu Dubey ने सीएम Yogi Adityanath से लगाई गुहार

नई दिल्ली: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की अचानक हुई मौत से उनके सभी चाहने वाले हैरान हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस यंग एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठाने की सोची। क्या ये एक आत्महत्या है या फिर ये एक साजिश के तहत किया गया है।

Photo Credit @ akankshadubey_official Instagram

बीते 26 मार्च के दिन वाराणसी के होटल में आकांक्षा दुबे मृत पाई गई थी। होटल के कमरे में एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड की ये बात किसी को हजम नहीं हो रही थी। आकांक्षा की मां मधु दुबे (Madhu Dubey) ने इसे हत्या बताया था।

Photo Credit @ akankshadubey_official Instagram

बीते 29 मार्च को आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। आकांक्षा की बाडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सरकार से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Photo Credit @ akankshadubey_official Instagram

मधु दुबे मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार से न्याय मांगते हुए नज़र आईं। उन्होंने कहा, मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह (Summer Singh) और संजय सिंह (Sanjay Singh) को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने उसे मिलकर मारा है। वे उसे बहुत परेशान किया करते थे। किसी के साथ काम नहीं करने देते थे।

इतना ही नहीं आकांक्षा दुबे के पिता ने भी इस मामले में मीडिया के सामने काफी कुछ कहा। बेटी को लेकर उन्होंने कहा, आकांक्षा उनकी बेटी नहीं बेटा था। वही परिवार चलाती थी। समर सिंह सिर्फ अपने साथ काम करने का दबाव अकांक्षा पर बनाता था।

Exit mobile version