Site icon News1India

Mulayam Singh Yadav: ‘नेताजी’ ने बनाया Priyanka Chopra को बड़ी हीरोइन, किया था बड़ा खुलासा

UP के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह (10 अक्टूबर) को निधन हो गया है। याद होगा मुलायम सिंह यादव ने सैफई महोत्सव के दौरान कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनके आशीर्वाद से ही हिरोईन बनी हैं। आज प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छा चुकी हैं। तो चलिए आपको पूरी बात बताते हैं। एक महोत्सव में दौरान मुलायम जी ने कहा था कि प्रियंका के पापा आर्मी में थे और उन दिनों वह यानि मुलायम जी रक्षामंत्री थे। उस समय मुलायम जी ने कहा कि एक बार मेरे मुंह से निकल गया कि तुम एक दिन बहुत बड़ी स्टार बनोगी और वह आज बन भी गई। उनका कहना था कि प्रियंका आज उनके आशीर्वाद के कारण ही टॉप की हिरोईन बनी हैं।

लोकगीतों को खत्म मत होने देना

उन्होंने इससे आगे कहा था हीरो-हिरोइन को देखें, यह भी एक कला है। कोई मामूली बात नहीं है। साथ ही मुलायम ने लोकगीतों की तारीफ करते हुए इन्हें असली गाना बताया था। मुलायम ने ये भी कहा कि लोकगीतों को खत्म मत होने देना। ये ही असली गीत है। इनमें ही असली फीलिंग्स हैं इमोशंस हैं।

3 बार UP के मुख्यमंत्री रह चुके हैं

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बात करे तो वो 3 बार UP के मुख्यमंत्री रहने के अलावा देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे। उनके बेटे अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।

Exit mobile version