Site icon News1India

अवॉर्ड फंग्शन में नागा चैतन्य ने स्टेज पर छुए अमिताभ बच्चन के पैर, फोटो हुई वयरल

Megastar chiranjeevi

Megastar chiranjeevi : नागा चैतन्य हाल ही में स्ट्रीमिंग सीरीज ‘धूता’ में दिखाई दिए थे। अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) नेशनल अवॉर्ड 2024 का आयोजन हैदराबाद में हुआ। ​इस खास कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नागा चैतन्य ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।​

नागा चैतन्य ने अपनी होने वाली पत्नी शोभिता धूलिपाला के साथ इस इवेंट में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। दोनों ही फॉर्मल आउटफिट में काफी आकर्षक लग रहे थे। इस कार्यक्रम में नागा चैतन्य ने नीले रंग की जैकेट पहनी थी, जबकि शोभिता हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं।

शोभिता का लुक हुआ वायरल 

शोभिता पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया था और उसे फूलों से सजाया था। ​कुछ दिनों पहले, ‘मेड इन हेवन’ की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जो तेलुगू संस्कृति में शादी के जश्न की शुरुआत का प्रतीक है।​ इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गोधुमा राय पसुपु दंचदम और इसलिए यह शुरू होता है।” इस अवसर के लिए, अभिनेत्री ने सिल्क की साड़ी के साथ सुनहरे ब्लाउज को मैच किया था।

बिग बी ने पोस्ट की कुच बेहतरीन फोटोज़

एक अवॉर्ड समारोह के दौरान सभी दिग्गज एक साथ नजर आए। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और चिरंजीवी के साथ अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अमिताभ बच्चन सोमवार को चिरंजीवी को अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार के सम्मान समारोह में उपस्थित थे, जहां उन्होंने चिरंजीवी और नागार्जुन के साथ फोटो खिंचवाई। ​इन फोटोज को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “मेगास्टार चिरंजीवी गारू को अक्किनेनी नागेश्वर राव पुरस्कार से सम्मानित करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

यह भी पढ़ें : मैक्सिकन कार्टेल के साथ तिहाड़ जेल का वार्डन बना रहा था ड्रग्स, दिवाली पर होना था सप्लाई, 

गौरतलब है कि हाल ही में नागार्जुन ने अपने पिता के सम्मान में चिरंजीवी को इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की थी। वहीं, अगर अमिताभ बच्चन के कार्यक्षेत्र की बात करें, तो वह इन दिनों “कौन बनेगा करोड़पति” के 16वें सीजन की मेज़बानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version