मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Nayanthara  Viral Photo : नयनतारा की किस तस्वीर ने मचाई सोशल मिडिया पर हलचल, जानिए क्या है फोटो की सच्चाई

नयनतारा की गंजे सिर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने मंदिर में अपने बाल चढ़ाए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI से बनाई गई फेक फोटो है। नयनतारा ने सिर मुंडवाने या बाल दान करने की कोई पुष्टि नहीं की है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Nayanthara  Viral Photo : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं, जिनमें एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग लुक नजर आया।

इन तस्वीरों में नयनतारा मंदिर के बाहर दिखाई दे रही हैं और उनका सिर पूरी तरह मुंडा हुआ नजर आ रहा है। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। कई लोगों ने दावा किया कि नयनतारा ने मंदिर जाकर अपने बाल चढ़ाए हैं और उन्होंने अपने बाल दान कर दिए हैं।

RELATED NEWS

Neetu Kapoor

Viral: नए साल की तस्वीर में नीतू कपूर हुई ट्रोल,सोशल मीडिया पर मची हलचल

जनवरी 6, 2025
PM Modi

अब महिला कमांडो करेगी पीएम मोदी की सुरक्षा ? सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर

नवम्बर 30, 2024

वायरल फोटो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में नयनतारा मंदिर परिसर के बाहर खड़ी दिखाई दे रही हैं। उनका गंजा सिर देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ ही समय में तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं और लोगों ने इसे एक्ट्रेस के किसी धार्मिक फैसले से जोड़ना शुरू कर दिया।

कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि नयनतारा ने मंदिर में जाकर अपने बाल चढ़ाए हैं। हालांकि, तस्वीरों को लेकर जिस तरह के दावे किए जा रहे थे, उनकी सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

नयनतारा ने नहीं मुंडवाया सिर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने असल में अपना सिर नहीं मुंडवाया है। वायरल हो रही तस्वीरें AI से बनाई गई फेक तस्वीरें बताई जा रही हैं। तस्वीर को ध्यान से देखने पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उस पर AI से जुड़ा वॉटरमार्क भी दिखाई दिया।

इसके बाद साफ हो गया कि तस्वीर असली नहीं है। यानी नयनतारा के मंदिर जाकर बाल चढ़ाने या बाल दान करने का दावा सही नहीं है। इस मामले में एक्ट्रेस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस तरह की फर्जी तस्वीरें बनाने पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि किसी कलाकार की तस्वीर को बदलकर इस तरह वायरल करना गलत है।

पहले भी वायरल हो चुकी है AI फोटो

नयनतारा की तस्वीर को लेकर यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर फर्जी दावा सामने आया हो। इससे पहले साल 2023 में भी उनकी एक तस्वीर को फिल्म जवान का लीक हुआ लुक बताया गया था। बाद में उस तस्वीर के AI से बनाए जाने की बात सामने आई थी।

अब एक बार फिर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज से पहले नयनतारा की AI तस्वीर वायरल होने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी नयनतारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा फिल्म टॉक्सिक में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Tags: AI Fake PhotoNayantharaToxic MovieViral photo
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Neetu Kapoor

Viral: नए साल की तस्वीर में नीतू कपूर हुई ट्रोल,सोशल मीडिया पर मची हलचल

by Ahmed Naseem
जनवरी 6, 2025

Viral news: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस नीतू कपूर अक्सर अपनी स्टाइल और ग्रेस के लिए सुर्खियों में रहती...

PM Modi

अब महिला कमांडो करेगी पीएम मोदी की सुरक्षा ? सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर

by Gulshan
नवम्बर 30, 2024

PM Modi : हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री...

ghazipur news

Ghazipur News: लड़की को बार-बार एक शख्स करता रहा परेशान, मना करने के बाद भी फेसबुक पर वायरल कर दी फोटो

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 14, 2024

Ghazipur News: गाजीपूर Ghazipur के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक गांव में एक युवक...

Nayanthara

साउथ एक्ट्रेस Nayanthara ने जय श्री राम लिखकर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, फिल्म अन्नापूर्णानी के चलते आई थीं विवादों में

by Neel Mani
जनवरी 19, 2024

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों विवादों में चल...

Annapoorani

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की विवादित फिल्म Annapoorani को नेटफ्लिक्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाया

by Neel Mani
जनवरी 11, 2024

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों काफी चर्चा में चल रही हैं। उनके चर्चा में आने...

Next Post
Hemoglobin Level: क्या हीमोग्लोबिन का ज़्यादा होना भी है चिंता की बात? जाने किन बिमारियों को मिल सकता है बढ़ावा

Hemoglobin Level: क्या हीमोग्लोबिन का ज़्यादा होना भी है चिंता की बात? जाने किन बिमारियों को मिल सकता है बढ़ावा

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist