शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेस्ट अभिनेता में से एक है. शाहिद कपूर अपने अभिनय और डांस से सबको अपना कायल बना देते हैं। लेकिन शाहिद कपूर की मां भी प्रसिद्धि में किसी से कम नहीं हैं। दिल्ली में जन्मी 2 दिसंबर 1958 को नीलिमा अजीम का आज 64वां जन्मदिन हैं। नीलिमा ने अपने फिल्मी करियर में ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘सूर्यवंशम’, ‘सड़क’, ‘इश्क विश्क’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इसके साथ ही वो टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। सब चीजों में माहिर नीलिमा अजीम की निजी जिंदगी में उथल-पुथल भरी रही है। आइए आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।
पंकज कपूर से पहली शादी
नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के साथ पहली शादी रचाई थी। पहली मुलाकात में ही पंकज कपूर और नीलिमा दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने साल 1975 में शादी रचाई , नीलिमा ने शादी के बाद साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। इस के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी नीलिमा से साल 1984 में तलाक ले लिया था।

राजेश खट्टर से दूसरी शादी
पंकज कपूर के बाद नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर से शादी साल 1990 में कर ली थी। ईशान खट्टर दोनों के बेटे हैं। पंकज कपूर से पहली शादी टूटने के बाद नीलिमा की यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2001 में राजेश खट्टर और वो अलग हो गए।
तीसरी बार नहीं बस पाया घर
पंकज कपूर और राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रजा अली खान से शादी कर ली थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 5 साल के अंदर खत्म हो गया था। फिर दोनों ने साल 2009 में तलाक ले लिया था।