Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Netflix: आलिया भट्ट बनीं इस साल की OTT क्वीन, विदेशों तक हैं आलिया के

Netflix: आलिया भट्ट बनीं इस साल की OTT क्वीन, विदेशों तक हैं आलिया के चर्चे

साल 2022 नेटफ्लिक्स पर अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए बेहद अच्छा रहा हैं। उनकी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आयी कि ये फिल्म लगातार 8 हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में ट्रेंड करती रही। गैर अंग्रेजी फिल्मों की कैटेगरी में ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 सूची पर 4 हफ्तों तक मौजूद रही और इसे दुनिया के थाइलैंड, ब्राजील, ब्रिटेन जैसे कुल 28 देशों मे पसंद किया गया। साथ ही नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ भी अच्छी रही।। ये फिल्म गैर अंग्रेजी फिल्मों के बीच ग्लोबल top 10 सूची में दो हफ्तों तक शामिल रही और इसे दुनिया भर के देशों में खूब देखा गया।

सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है फिल्म RRR का

OTT पर दिखने वाली फिल्में दो तरह की होती हैं। एक जो OTT खुद बनवाता है, जिन्हें ओरिजिनल फिल्म कहते हैं और दूसरी वो जो फिल्म निर्माता सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बनाते हैं और बाद में इसके ओटीटी अधिकार एक निश्चित अवधि (लाइसेंस फीस के एवज में) के लिए किसी ओटीटी को बेचते हैं। इन्ही फिल्मो को लाइसेंस्ड फिल्में भी कहते हैं। साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर जिस लाइसेंस्ड फिल्म का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है, वो फिल्म है RRR ’। ये फिल्म 20 हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में रही और गैर अंग्रेजी फिल्मों की ग्लोबल टॉप 10 सूची में 15 हफ्तों तक अपना जलवा दिखाने के दौरान करीब 64 देशों में देखी गई।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

इस फिल्म के अलावा साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी काफी लोकप्रिय रही। इस फिल्म ने लगातार 9 हफ्तों तकइंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी। ग्लोबल टॉप 10 सूची में 6 हफ्तों तक लगातार बरकरार रहकर ये फिल्म 47 देशों में देखी गई।

Exit mobile version