Swara Bhaskar के पाकिस्तानी लहंगा पहनने पर नेटिजन्स ने सुनाई लताड़  

नई दिल्ली: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में चल रही है। कुछ दिनों पहले ही स्वरा शादी के बंधन में बंधी हैं। पहले वह अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी रही थीं उसके बाद अपनी शादी को लेकर।

Photo Credit @ reallyswara Instagram

एक बार फिर से ये अदाकारा ख़बरों में हैं। क्या आप जानते हैं ? स्वरा के लिए लहंगा पाकिस्तान (Pakistan) से भेजा गया था। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Photo Credit @ reallyswara Instagram

दो दिन पहले स्वरा की शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। स्वरा फिलहाल बरेली में फहद के घर पर हैं। स्वरा के लिए रविवार को ग्रैंड दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, फहद के परिवार ने स्वरा के लिए पाकिस्तान के एक डिजाइनर से लहंगा मंगवाया था। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

Photo Credit @ reallyswara Instagram

स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की हैं। शेयर की गई स्टोरी में तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बेहद खूबसूरत लहंगे के सेट की एक झलक। यह सीमा के उस तरफ से भेजा गया है। इसे भेजने के लिए धन्यवाद’ बता दें, कि कुछ दिनों पहले ही स्वरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया था।

Exit mobile version