Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

New Year 2025 : रणबीर-आलिया का रोमांटिक न्यू ईयर, 12 बजते ही कपल ने लगाया एक-दूसरे को गले

New Year : बॉलीवुड के मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा और पूरे परिवार के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। इस खास मौके की....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
January 1, 2025
in Latest News, मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Year : बॉलीवुड के मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा और पूरे परिवार के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं, जिसमें कपूर और भट्ट परिवार एक साथ खुशी मनाते नजर आए।

रणबीर का रोमांटिक अंदाज

नीतू कपूर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में रणबीर कपूर का आलिया भट्ट के प्रति प्यार भरा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वीडियो में जैसे ही घड़ी में 12 बजे, रणबीर ने तुरंत आलिया की ओर दौड़ लगाई और उन्हें गले लगाकर नए साल की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर को भी गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।

RELATED POSTS

No Content Available

उल्टी गिनती के साथ शुरू हुआ जश्न

वीडियो में रणबीर और परिवार के अन्य सदस्य उत्साह से उल्टी गिनती करते हुए नए साल का स्वागत करते दिख रहे हैं। जैसे ही घड़ी में 12 बजे और आतिशबाजी शुरू हुई, रणबीर ने आलिया और अपनी बेटी राहा के साथ इस पल को खास बनाया।

जर्मनी में मनाया नया साल

रणबीर, आलिया और उनका परिवार 28 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के लिए जर्मनी रवाना हुए थे। सेलिब्रेशन के दौरान रणबीर और आलिया ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए, जबकि छोटी राहा रेड फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थीं।

परिवार के अन्य सदस्य भी हुए शामिल

इस पार्टी में कपूर और भट्ट परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। नीतू कपूर ने ब्लैक मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जबकि सोनी राजदान रेड ड्रेस में नजर आईं। रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समायरा साहनी ने कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने थे। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया का यह न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस ने कपल के प्यार भरे इस अंदाज को सराहा और उन्हें नए साल की बधाई दी।

Tags: Alia bhatt Ranbir Kapoor new year celebrationरणबीर कपूर
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
नए साल के जश्‍न के बीच आतंकी हमले से दहला अमेरिका, चालक ने ट्रक से रौंदकर 10 लोगों को मार डाला

नए साल के जश्‍न के बीच आतंकी हमले से दहला अमेरिका, चालक ने ट्रक से रौंदकर 10 लोगों को मार डाला

SP

SP Kasnhiram Poster: फिर मिले मुलायम-कांशीराम, करीब 3 दशकों बाद हुआ चमत्कार... सपा की नई रणनीति से होगा कमाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version