Site icon News1India

एक्टर Pankaj Berry के साथ News1india की खास मुलाकात

नई दिल्ली: पंकज बैरी (Pankaj Berry)एक ऐसा नाम जो टीवी सीरियल्स की दुनिया में काफी पॉपुलर है। अपने दमदार अभिनय के चलते पंकज बैरी ने आज जो मुकाम हासिल किया है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिल पाता। इस उम्दा अभिनेता के बारे में बताते हैं आपको कुछ खास।

पंकज बैरी को पहला बड़ा ब्रेक साल 1987 में दूरदर्शन पर टी.वी सीरीज ‘गुल गुलशन गुलफाम’ के साथ मिला था। इसके बाद साल 1990 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की’ के साथ पंकज बैरी ने सिने जगत में कदम रखा था। इसी फिल्म से पंकज बैरी ने Bollywood में अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वे कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय करते नज़र आए। इन दिनों पंकज बैरी का एक शो काफी चर्चा में चल रहा है। इस शो का नाम है, ‘दिल दियां गल्लां’ (Dil Diyaan Gallaan) सोनी सब चैनल (Sony Sab) पर  ब्रॉडकास्ट होने वाले इस शो की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

पंकज बैरी ने अपने इस शो को लेकर News1 india के साथ हुई खास मुलाकात में काफी कुछ बताया।

Exit mobile version