News1India

No Entry 2: इन सारी सुपरहिट फिल्मों का सीक्वल बनाने के लिए तैयार हैं बोनी कपूर, ‘नो एंट्री 2’ पर आया बड़ा अपडेट

बोनी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं में से एक हैं। वो अब तक कई सुपरहिट फिल्मे बना चुके हैं। हाल ही में उनकी साउथ की फिल्म थुनिवु रिलीज हुई है, जिसमें सुपरस्टार अजित नजर आए हैं। साउथ भारत में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा बोनी ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की।

नो एंट्री, वॉन्टेड, मिस्टर इंडिया

बोनी ने बताया, ”इन दिनों नो एंट्री, वॉन्टेड, मिस्टर इंडिया इनके अलावा पांच फिल्म के सीक्वल की डिमांड हो रही है। मेरी कुछ फिल्मों का पहले से ही किसी न किसी तरह से रीमेक बनाया जा चुका है। और वहीं, कुछ फिल्मों को नए अंदाज में पेश किया जा सकता है।” इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खासकर ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर भी बात की। उन्होंने कहा, ”मैं ऑन कैमरा इस चीज पर चर्चा नहीं कर सकता। ये पब्लिक डोमेन के लिए नहीं है। अगर इसे बनना होगा तो ये जरूर बनेगी। फिल्म की पटकथा भी है और अभिनेता भी हैं। बस इसके लिए सही समय का इंतजार है।

बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहें हैं

इस फिल्म के साथ कोई लीगल समस्या नहीं है, जैसा कि कई मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है। सब कुछ नियंत्रण में है, बस सभी चीजों को सही जगह पर लाना है।बता दें कि बोनी जल्द ही बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहें हैं। वो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘मैं झूठा तू मक्कर’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version