Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Nora Fatehi: दिलबर गर्ल जीती हैं बेहद लग्जरी लाइफ, करोड़ो संपत्ति की हैं...

Nora Fatehi: दिलबर गर्ल जीती हैं बेहद लग्जरी लाइफ, करोड़ो संपत्ति की मालकिन हैं नोरा

बॉलीवुड अभिनेत्री दिलबर गर्ल नोरा फतेही इन दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नोरा ने इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज पर मानहानि का केस दायर किया है। दिलबर गर्ल नोरा की बात करें तो नोरा एक्टिंग से नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से फेमस हुई हैं हैं औरवो आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। कनाडा की रहने वाली नोरा ने मुंबई में खूब नाम कमाया हैं, तो चलिए आपको बताते हैं अभिनेत्री की आलीशान जिंदगी के बारे में…

नोरा की वैनिटी वैन लगभग 5 करोड़ रुपये है।

नोरा फतेही ने ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज से अपनी शुरुआत कर खूब नाम कमा लिया है। मुंबई में नोरा का आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। इस घर का इंटीरियर पीटर मैरिनो ने डिजाइन किया है। साथ ही नोरा की वैनिटी वैन भी बेहद खास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वैन की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है।

नोरा 7 लाख रुपये वाले हैंडबैग साथ भी नजर आई

नोरा फतेही हैंडबैग्स की भी काफी शौकीन हैं। इसलिए नोरा को कई बार महंगे हैंडबैग्स के साथ स्पॉट किया गया है। नोरा कभी 7 लाख रुपये वाले एक ब्रांड के हैंडबैग, तो कभी 5 लाख की बैग्स के साथ भी नजर आई हैं। आज नोरी बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक समय था जब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

नोरा करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन

जब नोरा भारत आई थीं, तो उन्हें बहुत सी दिक्क्तें हुई थीं। अभिनेत्री ने खुद बताया कि वो कनाडा से मात्र 5 हजार रुपये लेकर भारत आई थीं। इसके बाद उन्होंने यहां आकर काफी मेहनत की, जिसकी वजह से ये मुकाम हासिल किया। बता दें आज नोरा करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

Exit mobile version