नहीं रहे मशहूर फिल्म निर्माता Nitin Manmohan

नई दिल्ली: अभिनय जगत से एक बुरी ख़बर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) का गुरुवार यानि आज निधन हो गया।

62 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 3 दिसंबर की शाम को भी नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokila Dhirubhai Ambani Hospital) में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था।


नितिन मनमोहन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं हैं, जिनमें लाडला, यमला पगला दीवाना, बोल राधा बोल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, चल मेरे भाई, नई पड़ोसन, बागी, ईना मीना डीका, टैंगो चार्ली, दिल मांगे मोर जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। उनके निधन से Bollywood जगत में शोक की लहर है।

Exit mobile version