Site icon News1India

Hania Aamir : शाहरुख-सलमान नहीं, विक्रांत मैसी पर आया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल

Hania Aamir

Hania Aamir : बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त है। खासतौर पर पाकिस्तान में सलमान खान को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी देखी जाती है। वहां के बड़े सितारे और क्रिकेटर्स तक सलमान के लिए अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हानिया आमिर की पसंद इनमें से कोई नहीं है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पसंद के बारे में बताया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

इस एक्टर को पसंद करती है हानिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हानिया आमिर से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में उनका पसंदीदा अभिनेता कौन है, तो सबको उम्मीद थी कि वह किसी बड़े सुपरस्टार का नाम लेंगी। लेकिन हानिया ने विक्रांत मैसी का नाम लिया और सबको चौंका दिया। विक्रांत मैसी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।

जमकर की तारीफ 

हानिया ने न केवल विक्रांत का नाम लिया, बल्कि उनकी फिल्मों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर उनकी फिल्मों ‘12th फेल’ और ‘सेक्टर 36’ का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विक्रांत की एक और फिल्म आने वाली है जिसमें वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े : Khushi Kapoor : बिकनी में गर्ल गैंग संग खुशी ने किया वेकेशन एन्जॉय, समुंदर किनारे की मस्ती, देखें तस्वीरें

हानिया, विक्रांत की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बात कर रही थीं। गौरतलब है कि हानिया आमिर अपने पाकिस्तानी ड्रामों की वजह से काफी पॉपुलर हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: रजत दलाल ने शिल्पा पर निशाना साधा,घर में हुई लड़ाई, क्या अब शिल्पा करेंगी जवाबी हमला?

Exit mobile version