Site icon News1India

Panchayat 4 का इंतजार अब नहीं करना.. पहले चाहिए सीरीज, बस इस लिंक पर करो क्लिक!

Panchayat 4

Panchayat Season 4: टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज “पंचायत” ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। फुलेरा गांव, प्रधान जी, सचिव जी, रिंकी, विकास, बिनोद से लेकर पानी की टंकी और पंचायत ऑफिस तक हर किरदार और लोकेशन दर्शकों के दिल से जुड़ गई है। अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने “Panchayat Season 4” की रिलीज डेट की घोषणा की थी। यह सीजन 2 जुलाई 2025 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना तय है। लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट इतना ज़्यादा है कि वो जुलाई तक रुकने को तैयार ही नहीं हैं। यही बात मेकर्स को भी समझ आ गई है, और उन्होंने अब फैसला दर्शकों के हाथ में सौंप दिया है।

इस बार कहानी से पहले आर-पार की लड़ाई!

अमेजन प्राइम वीडियो ने एक मजेदार वीडियो जारी किया है जिसमें रिंकी, प्रधान जी, और विकास नजर आते हैं। वीडियो में रिंकी कहती हैं, “हमारी पार्टी का एंथम सॉन्ग होना चाहिए।” इसके बाद चंदन कुमार उर्फ सचिव जी लौकी लेकर एक गाना बजाने लगते हैं। मामला तब और मजेदार हो जाता है जब बिनोद ये खबर भूषण तक पहुंचाता है और फिर क्रांति देवी बनाम मंजू देवी का चुनावी माहौल बन जाता है। दोनों पक्ष अपना-अपना प्रचार शुरू करते हैं, गाने बनते हैं, पोस्टर छपते हैं और फिर सामने आते हैं सचिव जी जो कहते हैं कि अब फैसला जनता करेगी कि पंचायत 4 कब रिलीज होगी।

यह भी पढ़े: फुलेरा में फिर बजेगा चुनावी ढोल! पंचायत 4 की रिलीज़ डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट

पहले चाहिए सीरीज तो इस लिंक पर करो क्लिक!

सचिव जी बताते हैं कि दर्शक panchayatvoting.com पर जाकर वोटिंग कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि “पंचायत सीजन 4” 2 जुलाई से पहले रिलीज हो तो जल्दी जाकर वोट दीजिए। ये एक अनोखा तरीका है दर्शकों को शामिल करने का, जिससे ये शो सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि जनता का उत्सव बन गया है। तो आप किसके साथ हैं मंजू देवी या क्रांति देवी? और सबसे अहम बात पंचायत 4 जल्दी देखना है तो अभी जाएं और वोट करें!

Exit mobile version