Site icon News1India

Entertaiment News: प्रियंका चोपड़ा ने भाई सिद्धार्थ की शादी में भाभी का रखा खयाल,परिणीति ने भी शादी में पहुंचकर अफवाहों पर लगाया विराम

Entertaiment News: प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी देसी गर्ल वाली छवि से सबका दिल जीत लिया। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी 7 फरवरी को मुंबई में शादी हुई है। जिसमें प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने जमकर मस्ती की। प्रियंका की मौजूदगी ने शादी की रौनक बढ़ा दी।इसी बीच परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ शादी में पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा के साथ विवाद की अफवाहों पर रोक लगा दी है।

प्रियंका का फैशन और डांस का जादू

प्रियंका ने इस खास दिन पर एक खूबसूरत एक्वा-ब्लू लहंगा पहना, जिस पर सेक्विन और मोतियों का काम था। उनका लुक सचमुच शानदार था! वन-शोल्डर ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ प्रियंका ने अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाए। उनकी डांस मूव्स भी शादी के वीडियो में खूब वायरल हुईं। प्रियंका ने न केवल फैशन, बल्कि अपनी खुशी भी साझा की और शादी को और भी खास बना दिया।

परिणीति चोपड़ा का शादी में शामिल होना

परिणीति चोपड़ा जो पहले शादी के समारोहों में नहीं नजर आईं थीं, ने शादी में शामिल होकर सारे अफवाहों को दूर कर दिया। उन्होंने भी शादी के वीडियो को शेयर किया और भाई को बधाई दी। परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ रेड और गोल्डन आउटफिट में इस खास मौके पर अपनी मौजूदगी शामिल कराई।

प्रियंका की भाभी के लिए प्यार और ख्याल

प्रियंका ने नीलम का खास ध्यान रखा। जब नीलम घूंघट में मंडप में एंट्री करने आईं, प्रियंका ने उनकी मदद की और उनका घूंघट ठीक किया। वे बार-बार भाभी का ख्याल रखती नजर आईं, जिससे परिवार के बीच प्यार और रिश्तों की गर्मजोशी साफ दिख रही थी।प्रियंका ने नीलम का हाथ पकड़कर मंडप में चढ़ने में भी मदद की, जो इस बात का प्रतीक था कि परिवार में प्यार और रिश्तों की गर्मजोशी है। प्रियंका का यह व्यवहार दर्शाता है कि परिवार के प्रति उनकी भावना कितनी गहरी है, और वे अपनी बहन या भाभी को हमेशा सहारा देने के लिए तैयार रहती हैं। इस खास दिन पर प्रियंका ने न केवल अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि अपनी उपस्थिति से शादी के माहौल को और भी खास बना दिया।

Exit mobile version