Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Pathaan New Poster: ऐसे बनाया YRF ने दीपिका का जन्मदिन खास...

Pathaan New Poster: ऐसे बनाया YRF ने दीपिका का जन्मदिन खास, जारी किया ‘पठान’ से दीपिका का नया पोस्टर

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन हैं। और दीपिका आज अपना 37वां जन्मदिन बना रही हैं. इन दिनों दीपिका ‘पठान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए यशराज फिल्म्स ने दीपिका का ‘पठान’ से नया लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर को देखकर अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हैं। इतना ही नहीं इस पोस्टर के साथ ही किंग खान शाहरुख खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर जारी

हाल ही में गुरुवार को फिल्म ‘पठान’ से दीपिका पादुकोण का नया पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर में दीपिका का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। कैमरे के सामने दीपिका बंदूक थामे हुए हैं। ये पोस्टर यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसे साझा करते हुए वो लिखते हैं, ‘वो ये सब कर सकती है! यहां प्रस्तुत है पठान से दीपिका पादुकोण का उग्र, एक्शन अवतार उनके बर्थडे पर! हमारी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं…..। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।’

शाहरुख ने भी दीपिका को पोस्टर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी


इसके अलावा शाहरुख खान ने भी दीपिका को पोस्टर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर शेयर करने के साथ ही किंग खान ने एक नोट भी लिखा है। किंग खान ने लिखा, ‘माई डियरेस्ट दीपिका पादुकोण आप सभी अवतार में स्क्रीन की मालकिन बनने के लिए आखिर कैसे इवोल्व हो जाती हैं! मुझे आपके ऊपर हमेशा से गर्व है और मैं हमेशा विश करता हूं कि आप नई ऊंचाइयों को छूएं … हैप्पी बर्थडे … लॉट्स ऑफ लव।’

Exit mobile version