News1India

Pathaan Controversy: हिन्दू के साथ मुसलमान भी करने लगें ‘पठान’ का विरोध, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक

किंग खान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का विरोध तो अब पुरे देश में होने लगा हैं. इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ पर राजनेताओ से लेकर हिंदू संगठन भी अपना विरोध जता रहे हैं। जहां अब तक हिंदू संगठन ‘पठान’ को लेकर अपना गुस्सा जता रहे हैं, तो वहीं अब मध्य प्रदेश में उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म और गाने का विरोध किया। साथ ही इस बोर्ड ने भी पठान का बायकॉट करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा

फिल्म ‘पठान’ को लेकर अपना विरोध जताते हुए मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा है कि, ‘फिल्म पठान नाम से बनी है, जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं, लोग उन्हें देखते हैं, पसंद करते हैं। लेकिन हमारे पास कई जगह से फोन और शिकायतें आ रही हैं और उन लोगो ने गुस्से का इजहार किया है कि इस फिल्म के जरिये अश्लीलता फैलाई जा रही है और साथ ही इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है।’ ‘इसी फिल्म को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने एक स्टैंड लिया है और इस फिल्म का बायकॉट किया है। हम भी हुकूमत के लोगों से और जवानों से अपील करते हैं कि कोई भी इस फिल्म को न देखें। मैं तो कहता हूँ कि इस फिल्म को रिलीज ही नहीं होना चाहिए। ऐसे में हम उनके इस फैसले में साथ खड़े हैं।’

इस मुल्क के अंदर जितने भी मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी

साथ ही सैयद अनस अली ने ये भी कहा, ‘ये हमारा हक है। हमारे इस्लाम को, हमारे मजहब को इस तरह से कोई पेश करेगा तो इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। कोई इस्लाम को गलत तरीके से पेश करेगा तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे मजहब का सही तरीका पेश कराएं।’ फिर सेंसर बोर्ड से अपील करते हुए वो कहते हैं कि, ‘मैं सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं और तमाम भारत के थिएटर वालों से कहना चाहता हूं कि ये फिल्म कहीं लगने न दें। इस फिल्म से गलत सन्देश जाएगा, साथ ही शांति भंग होगी और इस मुल्क के अंदर जितने भी मुसलमान हैं उन सब की भावनाएं आहत होंगी और हमारा (मुसलमान) का मजाक उड़ेगा पठान एक बेहद सम्मानित बिरादरी है, फिल्म में उसे बेहद गलत तरीके से पेश किया गया है। इसलिए मैं हज कमेटी से भी सिफारिश करता हूं कि वो शाहरुख खान को आगे से उमरा पर जाने के लिए भी वीजा न दें।’

Exit mobile version