Saturday, November 21, 2026 6:09 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Pawandeep Rajan Car Accident : अमरोहा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की कैंटर से टक्कर, मशहूर सिंगर ICU में भर्ती

Pawandeep Rajan Car Accident : अमरोहा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की कैंटर से टक्कर, मशहूर सिंगर ICU में भर्ती

इंडियन आइडल-12 के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन की कार का रविवार देर रात यूपी के अमरोहा ज़िले में भीषण एक्सीडेंट हो गया।

by Gulshan
05/05/2025
Pawandeep Rajan Car Accident

Pawandeep Rajan Car Accident : इंडियन आइडल-12 के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन की कार का रविवार देर रात यूपी के अमरोहा ज़िले में भीषण एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वह अपनी MG Hector कार से उत्तराखंड से दिल्ली की ओर सफर कर रहे थे। हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर सीओ ऑफिस के सामने रात करीब 2:30 बजे हुआ।

कार में पवनदीप के साथ उनके मित्र अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह बौहर भी सवार थे। तीनों उत्तराखंड के चंपावत जिले के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण ड्राइवर को आई नींद की झपकी था। कार तेज रफ्तार में चल रही थी और सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई।

तीनों घायल, फोर्टिस नोएडा में भर्ती

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार के दो एयरबैग जरूर खुले, लेकिन टक्कर में पवनदीप और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पहले अमरोहा जिला अस्पताल, फिर मुरादाबाद और अंत में डिडौली के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया।

RELATED NEWS

No Content Available

हालात गंभीर देख परिजन उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल लेकर गए। फोर्टिस द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पवनदीप के शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हैं। उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गहरी चोटें आई हैं। उन्हें ICU में रखा गया है और जल्द ही सर्जरी की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पवनदीप की MG Hector कार ड्राइवर राहुल सिंह चला रहे थे। रात करीब ढाई बजे जब गाड़ी चौपला चौराहा ओवरब्रिज से उतर रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा भिड़ी। पवनदीप आगे की सीट पर ड्राइवर के साथ बैठे थे, जबकि अजय मेहरा पीछे की सीट पर थे। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी को कार से निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

CO बोले—कानूनी कार्रवाई जारी

सीओ श्वेताभ भास्कर ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 27 जुलाई, 1996 को उत्तराखंड के चंपावत में जन्मे पवनदीप राजन को संगीत विरासत में मिला है। उनके पिता सुरेश राजन भी एक प्रसिद्ध लोकगायक हैं। पवनदीप की शुरुआती पढ़ाई चंपावत के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने संगीत की शिक्षा भी ली और कॉलेज में अपने म्यूजिकल ग्रुप की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें : हरिहरपुर में बन रहा यूपी का सबसे हाईटेक सरकारी स्कूल…

रियलिटी शोज से मिली पहचान

2015 में रियलिटी शो द वॉयस इंडिया के विजेता बनकर उन्होंने देशभर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड सरकार ने 2016 में युवा ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। साल 2021 में इंडियन आइडल-12 जीतने के बाद वे एक बार फिर चर्चा में आए। शो जीतने पर उन्हें एक लग्जरी कार और ₹25 लाख की इनामी राशि मिली थी। अब तक पवनदीप 1200 से अधिक म्यूजिकल शो कर चुके हैं। उन्होंने भारत के 14 राज्यों और 13 विदेशी देशों में प्रस्तुति दी है। वे बॉलीवुड, मराठी, कुमाऊंनी, गढ़वाली और पहाड़ी भाषाओं में भी गा चुके हैं। उन्हें भारत के सबसे युवा म्यूजिक डायरेक्टर्स में भी गिना जाता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
CJI Sanjiv Khanna

अगली सुनवाई से पहले रिटायर होंगे CJI संजीव खन्ना, आज कोर्ट में क्या बोले?

Breaking news

7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, हमले जैसी हालातों की होगी ब्लैकआउट एक्सरसाइज

Weather alert for heavy rain and storm in North India

Weather update : मौसम बदला,प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश और आंधी का दौर जानिए कब तक रहेगा जारी

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

November 18, 2026
IPL 2027: Mohammed Shami राजस्थान रॉयल्स में शामिल, Sam Curran पहुंचे LSG, बड़े ट्रेड से मजबूत हुईं टीमें

IPL 2027: Mohammed Shami राजस्थान रॉयल्स में शामिल, Sam Curran पहुंचे LSG, बड़े ट्रेड से मजबूत हुईं टीमें

November 17, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India