Site icon News1India

Box Office Clash: प्रभास और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर? जाने कौन किस पर पड़ेगा भारी

Box Office Clash: भारतीय सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार प्रभास और अक्षय कुमार दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने नजर आ सकते हैं। जहां प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन फिल्म ‘फौजी’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे, वहीं अक्षय कुमार की निर्देशक अनीस बज्मी के साथ आने वाली नई फिल्म भी इसी समय रिलीज होने की चर्चा में है। ऐसे में साल के आखिर में दर्शकों को बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल सकता है।

3 दिसंबर को रिलीज होगी ‘फौजी’

निर्देशक हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही ‘फौजी’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें प्रभास ब्रिटिश-भारतीय सेना के एक सैनिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इमानवी इस्माइल, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसकी रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 तय की गई है।

अनीस बज्मी संग अक्षय की नई फिल्म

दूसरी ओर, अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों की व्यस्त लाइनअप के बीच निर्देशक अनीस बज्मी के साथ भी एक नई फिल्म कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और विद्या बालन करीब 15 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 4 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जा सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर होगी कड़ी टक्कर

यदि दोनों फिल्में तय तारीखों पर रिलीज होती हैं तो यह साल 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला बन सकता है। प्रभास की पैन इंडिया लोकप्रियता और अक्षय कुमार की मजबूत फैन फॉलोइंग के चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स की भी इस क्लैश पर नजर रहेगी। हालांकि असली तस्वीर रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ होगी।

Exit mobile version