News1India

Prince-Yuvika Fight: प्रिंस और युविका के रिश्ते में आई दरार, दोनों के बीच हुई लड़ाई,जाने पूरा मामला 

Prince-Yuvika Fight

Prince-Yuvika Fight: हाल ही में इंडस्ट्री के जाने माने कपल प्रिंस नरूला और उनकी वाइफ युविका चौधरी माता पिता बने है। यह कपल 19 अक्टूबर को उन्होंने नन्ही पारी को जन्म दिया है। लेकिन बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े की खबरे सामने आ रही थी। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहा है। एक वीडियो में प्रिंस ने बताया की युविका ने उनको नके बच्चे की डिलीवरी के बारे में बताया की नहीं था।

इसी बीच युविका ने डिलीवरी डे का एक व्लॉग शेयर किया है, और इसका बदला लेते हुए प्रिंस ने भी एक पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है।

प्रिंस ने शेयर किया ये पोस्ट

प्रिंस नरूला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलकर सच्चे बन जाते हैं, और कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। इस जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग जरूरी हो गए हैं। दुखद।

गौरतलब है कि युविका ने एक व्लॉग में अस्पताल जाने से पहले बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें ड्यू डेट से दो दिन पहले भर्ती होने को कहा था। हालांकि, उन्होंने इंतजार करना चाहा ताकि प्रिंस शूटिंग से एक-दो दिन का ब्रेक लेकर उनके साथ रह सकें। युविका ने कहा कि वो चाहती थीं कि प्रिंस उनके साथ रहें।

वहीं, प्रिंस का दावा है कि युविका ने डिलीवरी के बारे में उन्हें बताया ही नहीं था। प्रिंस उस समय पुणे में शूटिंग कर रहे थे, जहां उन्हें किसी और से इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद वो मुंबई पहुंचे।

यह भी पढ़े : The Sabarmati Report: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ विक्रांत मैसी ने देखी अपनी फिल्म, एक्टर ने जाहिर की खुशी

प्रिंस ने अपना बर्थडे भी अपनी बेटी के साथ मनाया था, लेकिन युविका के साथ उन्होंने कोई तस्वीर शेयर नहीं की। वहीं, युविका ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी।

 

Exit mobile version