Site icon News1India

Entertainment News: सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी में मालती बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, मेहंदी लुक पर फैंस फिदा

Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स में बिजी हैं। सिद्धार्थ की शादी 7 फरवरी को है, लेकिन शादी से पहले की रस्में सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, प्रियंका की बेटी मालती मैरी के हाथों पर भी मेहंदी देखी जा सकती है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

मालती ने लूटी लाइमलाइट

एक तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, जबकि मामा सिद्धार्थ चोपड़ा मालती पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर कह रहे हैं कि मालती ने प्रियंका से भी ज्यादा लाइमलाइट लूट ली है।

प्रियंका और मन्नारा का धमाकेदार डांस

वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए डांस करती नजर आ रही हैं। मन्नारा चोपड़ा भी प्रियंका के साथ जमकर डांस कर रही हैं। फंक्शन में दोनों बहनों की मस्ती देखने लायक है।

निक जोनस भी पहुंचे इंडिया

निक जोनस भी आखिरकार इंडिया पहुंच गए हैं और सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। फैंस निक के वेडिंग आउटफिट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सभी को इंतजार है कि प्रियंका और निक इस ग्रैंड वेडिंग में क्या पहनने वाले हैं।

Exit mobile version