Priyanka Chopra India Visit: नई फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी पहुंचे साथ

प्रियंका चोपड़ा पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie के साथ हैदराबाद पहुंचीं। एयरपोर्ट पर परिवार का वीडियो वायरल हो गया। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'Varanasi' की शूटिंग के लिए भारत लौटी हैं।

Priyanka Chopra India Visit: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie के साथ भारत लौट आई हैं। रविवार सुबह तीनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें परिवार का सादगी भरा अंदाज और आपसी बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।

एयरपोर्ट पर दिखा खास फैमिली मोमेंट

वायरल वीडियो में प्रियंका भूरे रंग के को-ऑर्ड सेट, बेज कैप और काले चश्मे में नजर आईं। वहीं निक जोनस ब्लैक को-ऑर्ड सेट और स्टाइलिश सनग्लासेस में दिखाई दिए। सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा, जब निक अपनी बेटी मालती मैरी को बेहद प्यार से अपने साथ लेकर चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस इस प्यारे फैमिली मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2018 में हुई थी शाही शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था। शादी के बाद निक भारतीय संस्कृति के और करीब आए हैं। वह कई मौकों पर भारतीय परंपराओं की तारीफ कर चुके हैं और फैंस के बीच ‘जीजू’ के नाम से भी लोकप्रिय हैं।

बॉलीवुड गॉसिप भी रखते हैं अपडेट

हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार खुलासा किया था कि निक जोनस उन्हें बॉलीवुड की कई ऐसी खबरें बताते हैं, जिनकी जानकारी उन्हें खुद भी नहीं होती। प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि कई बार किसी स्टार के ब्रेकअप या इंडस्ट्री की दूसरी खबरों की जानकारी उन्हें निक से मिलती है।

नई फिल्म की शूटिंग में जुटीं प्रियंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद अपनी आगामी फिल्म ‘Varanasi’ की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। इस पैन-इंडिया फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग भारत के कई राज्यों के अलावा केन्या में भी की जा चुकी है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग अंटार्कटिका में किए जाने की योजना बताई जा रही है। फिल्म 21 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Exit mobile version