Site icon News1India

Priyanka Chopra: डायरेक्टर राजामौली के साथ अपनी अगली फ़िल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज कर प्रियंका बनी इंडिया की highest paid एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में घर बसा लिया ।एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का काफी जाना-माना नाम है। बॉलीवुड से करियर की शुरूआत कर प्रियंका ने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है।अब उन्होंने साउथ सुपरहिट डायरेक्टर राजामौली के साथ अपनी अगली फ़िल्म के 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं जिसके साथ हो वो भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गईं हैं ।

6 साल बाद किया कमबैक

मुंबई. अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में घर बसाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री का काफी जाना-माना नाम है। बॉलीवुड से करियर की शुरूआत कर प्रियंका ने हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। अब वह 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी कर रही है और हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म साइन की है। इसके लिए प्रियंका ने तगड़ी फीस वसूली है, जिसके बाद वह भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।

 

किस प्रोजेक्ट पर करेंगी काम

 

प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 साइन की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 30 करोड़ रुपए की रकम वसूली है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भारत में सबसे ज्यादा रकम वसूलने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है।वहीं, फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा इसमे एक्टर जॉन अब्राहम के नजर आने की भी खबरें हैं। इस फिल्म के जरिए जॉन और प्रियंका 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

Exit mobile version