Site icon News1India

Priyanka Chopra: गुलाबी गाउन में प्रियंका ने लगा दी महफिल में आग, पति निक जोनस ने की जमकर तारीफ

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने फिल्मों में अपना नाम कमाया हैं। हाल ही में वो ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में नजर आई थीं। वहां प्रियंका एक ब्रांड के एंबेसडर के रूप में शामिल हुई थीं। जिसके बाद प्रियंका दुबई में अपना वीकएंड मनाने गयीं थीं, जहां से उन्होंने काफी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

प्रोग्राम में वो काफी हसीन लग रही थीं

इस दौरान प्रियंका गुलाबी रंग के गाउन के साथ ही मैचिंग श्रग में नजर आईं। वो इस गाउन में इतनी अच्छी लग रही थीं कि वो इस इवेंट में आकर्षण का केंद्र बन गईं। दुबई में एक ज्वैलरी इवेंट का था। इस प्रोग्राम में वो काफी हसीन लग रही थीं।

पति निक जोनास ने की तारीफ

दरअसल प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया हैं। लोगों को प्रियंका का ये लुक काफी पसंद आया है। इस पोस्ट पर लोग बहुत कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कमेंट करने वालों में उनके पति निक जोनास भी शामिल थे। उन्होंने प्रियंका की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उन्हें ‘हॉटी’ कहा।

Exit mobile version