Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra ने बेटी Malti Mary संग शेयर की तस्वीरें, चेहरा छिपा देख लोगों ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra ने बेटी Malti Mary संग शेयर की तस्वीरें, चेहरा छिपा देख लोगों ने कही ये बात

नई दिल्ली: विदेशी सरजमीं पर रहते हुए भी अपने देश के पारंपरिक त्योहारों को न भूलने वाली Bollywood एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पोस्ट सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। इस बार दिवाली का त्यौहार प्रियंका के लिए काफी खास रहा, वो इसलिए क्योंकि इस साल की दिवाली उनकी बेटी मालती मैरी  (Malti Mary) की पहली दिवाली थी। ऐसे में अभिनेत्री ने विदेश में होते हुए भी इस त्यौहार को अपने पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CkK0MLEOXbP/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर भी की, जिसमें वह अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती संग ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं। इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया। वायरल तस्वीरों में प्रियंका जहां लहंगा पहने दिखाई दी तो वहीं, निक जोनस भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिखे। दिवाली की पूजा के दौरान बेटी मालती पिता की गोद में नज़र आईं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी देखी जा रही हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

पता हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

Exit mobile version