WWE सुपर स्टार John Cena के साथ एक्शन करते दिखाई देंगी Priyanka Chopra

नई दिल्ली: इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सितारा बुलंदियों पर है। प्रियंका ने आज जो शोहरत हासिल की है वह किसी से छिपी नहीं है लेकिन इसका एक सच ये भी है कि उन्हें ये सब पाने के लिए काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा है। खैर इस बारे में फिर कभी बात करेंगे।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/Cqqe-AwvzGR/?utm_source=ig_web_copy_link

अब आपको बताते हैं एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। पिग्गी चोप्स भले ही बॉलीवुड में काफी समय से नज़र न आई हो लेकिन हॉलीवुड में वह इन दिनों काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

बता दें, कि जल्द ही प्रियंका को रुसो ब्रदर्स (Russo Brothers) की वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) में देखा जाना है लेकिन उससे पहले ही इस एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है।

Photo Credit @ priyankachopra Instagram

जी हां ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब जल्द ही ये एक्ट्रेस WWE के मशहूर रेसलर जॉन सीना (John Cena) के साथ एक्शन सींस करते हुए दिखाई देने वाली है। इस बात के बारे में खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया है। दरअसल प्रियंका ने आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अगले पर ’। उन्होंने WWE के रेसलर जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए लेट्स गो लिखा है।

आपको बता दें, जिस फिल्म में जॉन सीना के साथ प्रियंका दिखाई देने वाली है उसका नाम ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ बताया जा रहा है। ये फिल्म इसी साल मई के महीने में रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version