मायानगरी यानि माया की नगरी जो कि मुंबई को बोला जाता हैं। मुंबई में न जाने कितनी कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं। अगर बात करे तो कुछ मंजिल तक पहुंची और कुछ वही दम तोड़ गयी। इसके अलावा कुछ ऐसी भी कहानियां थी जो शादी तक तो पहुंची, लेकिन आखिर में जाकर खत्म हो गयी। आजआपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं। जो इस लाइन से मिलती जुलती हैं और वो लव स्टोरी हैं। मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और जर्नलिस्ट श्वेता रोहिरा की।
सलमान खान ने श्वेता का कन्यादान किया
श्वेता को सलमान खान अपनी बहन मानते हैं और हर साल भाईजान श्वेता से राखी भी बंधवाते हैं। श्वेता और पुलकित ने गोवा में एक समारोह में शादी की थी ,जिसमें खुद सलमान खान ने श्वेता का कन्यादान भी किया था। दोनों की शादी में सलमान, अरबाज खान और सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी शामिल हुए थे।चलो तो अब आपको पुलकित और श्वेता की प्रेम कहानी आपको बताते हैं।

प्रेम कहानी की शुरुआत
भई इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत जब हुई तब पुलकित फिल्म स्टार नहीं बल्कि छोटे पर्दे में काम कर रहे थे। पुलकित की मुलाकात एक सीरियल के जरिये श्वेता से हुई. कुछ मुलाकातों में ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों की यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और बात तलाक तक पहुंच गई। केवल शादी के 13 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

यामी गौतम को जिम्मेदार बताया
पुलकित ने तलाक के बाद इस रिश्ते पर ज्यादा कुछ नहीं बोला। लेकिन श्वेता ने दोनों के तलाक के लिए अभिनेत्री यामी गौतम को जिम्मेदार बताया था। कहा जाता है कि फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान पुलकित और यामी गौतम एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। श्वेता ने यामी पर आरोप लगाया कि यामी के उनके पति पर हमेशा से ही नजर थी। लेकिन पहले वह उन्हें भाव नहीं देते थे. यहाँ तक श्वेता ने पुलकित पर ये भी आरोप लगाया था कि पुलकित ने सलमान से दोस्ती करने के लिए उनका इस्तेमाल किया था।