Site icon News1India

‘पुष्पा 2’ को मिली बेहतरीन कामयाबी, ओपनिंग के दिन ही तोड़ दिखाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड

pushpa 2 india collection

Pushpa 2 Collection : तेलुगू इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले अल्लू अर्जुन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। हिंदी डब फिल्मों के जरिए ऑडियंस में पहचान बनाने वाले अर्जुन ने, 2021 में आई ‘पुष्पा 1 द राइज’ से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी थी। और अब एकग बार फिर से अर्जुन ‘पुष्पा 2 द रूल’ के साथ  सभी दर्शको के दिलों पर कब्ज़ा करने के लिए लौट आए हैं। उनकी ये फिल्म उनके फिल्म करीयर को एक बड़ा उछाल देती हुई नज़र आ रही है जिसने उन सभी सुपरस्टार्स को पछाड़ते हुए बड़ी ओपनिंग हासिल की है, जिन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे माना जाता है।

‘पुष्प 2’ ने मचाया धमाल
अल्लू अर्जुन की फिल्म को हिंदी में जो जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी, उससे ही ये साफ हो गया था कि यह हिंदी फिल्मों के टॉप ओपनिंग रिकॉर्ड्स को कड़ी टक्कर देने वाली है। लेकिन इस कमाल की और मनोरंजन से भरपूर फिल्म को सभी हिंदी दर्शकों से जो बेपनाह प्यार मिला है, उसने ‘पुष्पा 2’ को एक ऐतिहासिक फिल्म बना दिया है।

यह भी पढ़ें : पैसे का इनामी धमकीबाज एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार, पर अभी भी 1 रुपए के 2  इनामिया चल रहे फरारआपको बता दें कि, गुरुवार को जब फिल्म थिएटरों में रिलीज हुई, तब बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश जैसे मजबूत हिंदी फिल्म बाजारों में शोज में इतनी भारी भीड़ देखने को मिली, जिसे कई बॉलीवुड सितारे भी हासिल नहीं कर पाए हैं। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 66 करोड़ से 68 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। फाइनल आंकड़े आने के बाद यह आंकड़ा 70 करोड़ के आसपास भी पहुंच सकता है।

अल्लू अर्जुन का नया रिकॉर्ड
हिंदी में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पिछली साल आई हिट फिल्म ‘जवान’ के नाम था, जिसने हिंदी में 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन ‘पुष्पा 2’ की कमाई के शुरुआती अनुमान यह संकेत दे रहे हैं कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Exit mobile version