Site icon News1India

Pushpa 2 New Poster: खलनायक अंदाज में नजर आए अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल, नया पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस को मिला जबरदस्त सरप्राइज

Pushpa 2 New Poster

Pushpa 2 New Poster : पुष्पा 2 द रूल को लेकर फेंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 चर्चाओ का हिस्सा बनी हुई है, फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी। फिल्म 2021 मे आई पुष्पा : द राइज का सीक्वल है, इसका पहला पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था, और अब दूसरा पार्ट की भी खूब चर्चा हो रही है। पुष्प 2 और भी धमाकेदार एक्शन से भारी है ड्रामा, एक्शन और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है।

आलू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा- द रूल को अब रिलीज होने में एक महिना रह गया है। जल्द ही इस फिल्म का ट्रैलर भी रिलीज होने वाला है, इसी के चलते मकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है इसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

फेस-ऑफ पोस्टर हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का  (Pushpa 2 New Poster) फेस-ऑफ पोस्टर हुआ जारी, जिसमें दोनों आमने-सामने नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अल्लू अर्जुन गुस्से में दिखाई दे रहे हैं, जबकि फहाद फासिल खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री ऑफिशियल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – #Pushpa2TheRule के लिए अब बस एक महीना बाकी है।

यह भी पढ़े : OTT Release:  इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में

तैयार हो जाइए, क्योंकि इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म एक महीने में सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। ट्रेलर भी जल्द ही धमाल मचाने वाला है।

Exit mobile version