Site icon News1India

Pushpa 2 Public Review : पुष्पा-2 का मिक्स रिव्यू, अल्लू अर्जुन की एक्टिंग हिट, लेकिन क्या फिल्म है ‘पैसा वसूल’?

Pushpa 2 Public Review : साल 2024 की शुरुआत से पहले ही फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) की खूब चर्चा थी। फिल्म के पहले पार्ट के डायलॉग, गाने और सीन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब ‘पुष्पा-2’ रिलीज हो चुकी है और शुरुआत के साथ ही इसे दर्शकों से जमकर तारीफ मिल रही है।

पुष्पा-2′ पब्लिक रिव्यू

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देखकर आए दर्शकों ने इसकी काफी तारीफ की। तो कई लोगों ने फिल्म को नापसंद भी किया है, एक शख्स ने कहा कि जिस तरह अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ में शानदार एक्टिंग और एक्शन किया था, उसी तरह इस फिल्म में भी वही दमदार नजारा देखने को मिला। उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई और उन्होंने रश्मिका मंदाना की एक्टिंग की भी तारीफ की, और उसने फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए हैं।

वह कहते हैं, “यह फिल्म बहुत शानदार है, मैं तो कहता हूं कि हर किसी को इसे देखना चाहिए। परिवार के साथ आकर देखी जाए। फिल्म के डायलॉग्स जैसे ‘जंगल में हिरण 2 कदम पीछे हटाए तो शेर आता है, और शेर 2 कदम पीछे हटाए तो पुष्पा आता है’, ये बहुत मजेदार हैं।

पैसा वसूल मूवी

एक दर्शक ने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी है, हर सीन पैसा वसूल है। दर्शकों को फिल्म के डायलॉग्स बहुत पसंद आए, और वे ‘पुष्पा ब्रांड हैं’ जैसे डायलॉग्स बोलते हुए नजर आए। फिल्म में दर्शकों को क्या-क्या खास लगा, वह आप वीडियो में देख सकते हैं।

कुछ को नहीं पसंद आई मूवी

जहां इतने लोगों को यह मूवी पसंद आई है, तो इनमें से कुछ लोगों मूवी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगीं, उन लोगों का कहना है, की फिल्म में मजा नहीं आया. इस मूवी को देखना टाइम को बरबाद करना होगा.

Exit mobile version