Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
संसद सत्र में वैंकेया नायडू के प्यार वाले सवाल पर Raghav Chadha का ऐसा रिएक्शन आया सामने

संसद सत्र में वैंकेया नायडू के प्यार वाले सवाल पर Raghav Chadha का ऐसा रिएक्शन आया सामने

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चडढा हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। ये कपल सगाई से पहले ही सुर्खियों में चल रहा था।

नई दिल्ली: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चडढा (Raghav Chadha) हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। ये कपल सगाई से पहले ही सुर्खियों में चल रहा था। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया लेकिन जब उनसे इस बात को लेकर सवाल किए गए तो राघव और परिणीति दोनों ही इस बात पर चुप्पी साधते हुए नज़र आते थे।

दोनों की सगाई के बाद आखिर ये कंफर्म हो ही गया कि परिणीति और राघव दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं। चलिए अब आपको इसी से जुड़ा एक इंटरेस्टिंग फैक्ट बताते हैं। आपने संसद में अक्सर राजनीतिक बातों पर ज्यादा बहस होते या फिर शोर शराबे को देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है ? संसद में राजनीतिक बातों के अलावा अब प्यार मोहब्बत जैसी बातें भी होने लगी हैं।

आपने सही सुना राघव चडढा का एक संसद का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राघव चडढा को उनका पहला प्यार याद दिलाया जा रहा है।

अब तेजी से वायरल होते इस वीडियो के पीछे की वजह भी जान लीजिए। संसद सत्र में राघव चडढा जब किसी को बधाई दे रहे होते हैं तो उसी वक्त स्पीकर वैंकेया नायडू (M.Venkaiah Naidu) राघव चडढा से पूछते हैं, राघव मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना ? पहला प्यार दूसरा प्यार ऐसा होता है क्या ? पहला प्यार ही होता है ना ?

वैंकेया नायडू के इस सवाल पर राघव बड़ा ही दिलचस्प जवाब देते हुए नज़र आ रहे हैं। प्यार के बारे में पूछे जाने पर राघव चडढा ये कहते हैं, मैं इस मामले में इतना अनुभवी नहीं हूं सर, अभी जीवन में इतना अनुभव नहीं हुआ है लेकिन हां अच्छा होता सर, जितना लोगों से समझा है सर। राघव के इस जवाब के बाद वैंकेया फिर ये कहते हैं, हां पहला प्यार अच्छा होता है वही रहना है जिंदगी भर।

भई माना ये डिजीटलीकरण का दौर चल रहा है लेकिन क्या अब संसद में देश के मुद्दो के अलावा अब प्यार मोहब्बत की बातें भी होंगी ? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version