Site icon News1India

क्या यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है? Rajat Dalal और दिग्विजय की फाइट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Rajat Dalal : बिग बॉस 18 बीते दिनों धमाकेदार ending के साथ खत्म हुआ था। जहां करण वीर मेहरा ने इस रियालिटी शो का खिताब अपने नाम कर लिया था, तो वहीं विवियन डीसेना दूसरे नंबर पर रहे थे। top 3 कंटेस्टेंट रजत दलाल ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन आखिरकार हार का ही सामना करना पड़ा। घर के अंदर Rajat Dalal  की कई कंटेस्टेंट्स से नोकझोंक देखने को मिली, जिसमें सबसे बड़ा नाम दिग्विजय सिंह राठी का रहा था।

आपस में बुरे भिड़े Rajat Dalal 

अब शो खत्म होने के बाद भी इन दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। हाल ही में दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच बहस हो गई, जो जल्द ही बढ़कर झड़प में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस बीच, दिग्विजय सिंह राठी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि दोनों के बीच का विवाद अब पूरी तरह सुलझ गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। उनका मानना है कि हाल के दिनों में इस तरह की नकली लड़ाइयों का ट्रेंड बढ़ा है, जहां लोग जानबूझकर झगड़े का नाटक कर सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने और फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश करते हैं।

बता दें, कि बिग बॉस 18 के घर में भी रजत और दिग्विजय के बीच कई बार टकराव देखने को मिला था, और अब घर के बाहर भी उनकी दुश्मनी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, दिग्विजय के अनुसार, यह विवाद अब खत्म हो चुका है।

Exit mobile version