Birthday Special: 73 साल के हुए साउथ के “Thalaivaa”, फैन्स ने लुटाया दिल खोल कर प्यार और दी शुभकामनाये

Rajnikant एक ऐसे अभिनेता हैं जिनको किसी परिचय की ज़रूरत नहीं उन्होंने अपने शानदार अभिनय से सदियों से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रखा है आज उनके 73वें उनको हार्दिक बधाई।रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक पुलिस कांस्टेबल थे, और उनकी माता रामाबाई एक गृहिणी थीं। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे

Entertainment News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. इन के फैंस के लिए आज का दिन खास मायने रखता है. क्योंकि फैंस के लिए रजनीकांत किसी भगवान से कम नहीं. रजनीकांत के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. चेन्नई में इनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का हूजूम उमड़ पड़ा है. ब़ड़ी संख्या में लोग पोस्टर बैनर लेकर उनकी एक झलक पाने के लिए घर के बाहर जमा हुए हैं. रजनीकांत ने 1981 में लता रंगाचारी से शादी की थी। उनकी दो बेटियाँ, ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं। वह अपनी सादगी, विनम्रता, और आध्यात्मिकता के लिए जाने जाते हैं।रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में सबसे प्रभावशाली और सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने अनगिनत प्रशंसकों को प्रेरित किया है और फिल्म उद्योग में एक ट्रेंडसेटर रहे हैं। उनकी आइकॉनिक शैली, आकर्षण, और संवाद भारतीय पॉप संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन गए हैं।

करियर की शुरुआत

वैसे तो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं लेकिन बॉलीवुड में भी उनकी एक अलग पहचान है रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में सबसे प्रभावशाली और सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने अनगिनत प्रशंसकों को प्रेरित किया है और फिल्म उद्योग में एक ट्रेंडसेटर रहे हैं। उनकी आइकॉनिक शैली, आकर्षण, और संवाद भारतीय पॉप संस्कृति का एक अभिन्न अंग बन गए हैं।इनकी फिल्मी यात्रा 1975 में फिल्म “अपूर्व रागंगल” से शुरू हुई थी। उन्हें लोकप्रियता 1979 में फिल्म “मुल्लुम मलारुम” से मिली। इसके बाद उन्होंने “थलापति” (1991), “बाशा” (1995), और “पदयप्पा” (1999) जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।उनको अपने इस सफ़र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जैसे..

पद्म भूषण (2000)
पद्म विभूषण (2016)
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (2019)
चार तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार
तीन फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ

फ़ैन्स का प्यार और शुभकामनाएं 

रजनीकांत के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर ‘थलाइवा’ को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रचनात्मक पोस्टर और वीडियो के रूप में जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी है.

एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के एकमात्र सुपरस्टार और कॉलीवुड की शान को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरे थलाइवर को छोड़कर दुनिया में किसी को भी इतनी सकारात्मकता और लोगों का प्यार नहीं मिल सकता. सकारात्मक आभा वाले @rajinikanth को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपका अनुयायी होने पर गर्व है.’

Exit mobile version